अम्बाला, 28 अक्तूबर:-
उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए चिन्हित अपराध, एससीएसटी केसों तथा पुलिस से जुड़े केसों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने इस विषय से जुडे अधिकारियों को विषय के दृष्टिगत तेजी लाने के निर्देश दिये।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान चिन्हित अपराध, एसएसटी केसों व पुलिस से सम्बन्धित केसों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से इन केसों के तहत न्यायलय द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है, विटनेस का क्या स्टेटस है, कितनों को एग्जामिन किया गया है, यह जानकारी हासिल करते हुए कोर्ट में इन विषयों से जुड़ें केसों में तेजी लाने बारे निर्देश दिये। इसके साथ-साथ पुलिस से सम्बन्धित केसों में भी जो इंवैस्टीगेशन की जानी है, उस कार्य में भी पुलिस विभाग तेजी लाये। उन्होंने बैठक के दौरान एक्वीटल (बरी हुए) केसों के संबध में अपील सम्बन्धी कार्रवाई के बारे में भी जानकारी हासिल की।
उपायुक्त ने समीक्षा बैठक के क्रम में एसएसटी केसों के तहत भी जानकारी हासिल की। कोर्ट में इस विषय को लेकर कितने केस पैंडिग है तथा पुलिस विभाग में जांच के तहत कितने केस लम्बित है उसकी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इन केसों के निपटान में भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़, जिला न्यायवादी सतपाल के साथ-सथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए चिन्हित अपराध, एससीएसटी केसों तथा पुलिस से जुड़े केसों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए समीक्षा की।

ריהוט גן
Der Verbraucher, die bestimmt bis genießen diese Spiele kann entscheiden er wirklich will bis spielen signifikant oder vielleicht mit dem Ziel, von Freizeit.
It’s hard to find knowledgeable people on this topic, but you sound like you know what you’re talking about! Thanks