-आसमान की ऊंचाईयों को छू रहे हैं गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास–अम्बाला छावनी से साहा तक बनाई जा रही सडक़ पर फर्राटा भरने लगी हैं गाडिय़ां–यात्रियों को हो रहा है सुखद अहसास–कोरोना काल में भी विकास के कार्यों की रफ्तार जारी।
अम्बाला 2 जून:- गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी से जगाधरी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 444ए पर अम्बाला से साहा तक चारमार्गी सडक़ बनाने के निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस चारमार्गी सडक़ के निर्माण कार्य पर 220 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यहां बता दें कि मार्च 2019 में इस सडक़ के शिलान्यास केन्द्रीय सडक़, परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया था।
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस सडक़ की लम्बाई करीब 15 किलोमीटर है तथा अमेरिका की कम्पनी द्वारा इसकी डी.पी.आर. तैयार की गई थी और सिगल कम्पनी को इस कार्य को अलॉट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सडक़ के दोनो ओर सर्विस लेन भी बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सडक़ में तीन मेजर ब्रिज, 6 माईनर ब्रिज व 36 पुलियों के निर्माण के साथ-साथ 0.00 (अम्बाला छावनी बस स्टैंड) से किलोमीटर 4.700 (टांगरी नदी) से किलोमीटर 14.840 (साहा) तक बिटुमिनस् सडक़ बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के बनने के बाद जहां रोज लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं लोगों को आवागम भी आसान होगा।
विज ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की तरक्की उसके इंफ्रारस्ट्रक्चर पर निर्भर करती है। बेशक हम कोरोना को धराशाई करने में लगे हैं लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकार के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में चारों तरफ विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब विकास और विकास का मतलब भाजपा है। इसी दृष्टि से अम्बाला छावनी में ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बाला से साहा तक की सडक़ को चारमार्गी बनाने की मांग बहुत पुरानी थी, जो शीघ्र ही पूरी होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में रहे कुछ नेताओं ने लोगों को बरगला कर सडक़ बनाए जाने के झूठे होर्डिंग्स लगवाकर अपनी राजनीति चमकाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि इस सडक़ को सबसे पहले नेशनल हाईवे का दर्जा हमने दिलवाया और इसे चारमार्गी बनाने का काम भी हम ही कर रहे हैं। गृहमंत्री सडक़ के निर्माण कार्य को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों से समय-समय पर बैठक करके सडक़ सम्बन्धी वास्तविकता भी जान रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर जाकर सडक़ के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया जाता है।
बॉक्स:- आज हमारी टीम अम्बाला छावनी में उस क्षेत्र में पंहुची, जहां छावनी से साहा तक सडक़ बनाई जा रही है। इस सडक़ के बनाने का काफी कार्य पूरा हो चुका है और गाडिय़ां फर्राटे भरने लगी हैं। यात्रियों को भी सुखद अहसास हो रहा है। अब गड्ढïों वाली सडक़ नही बल्कि बेहतरीन सडक़ बन गई है।
आसमान की ऊंचाईयों को छू रहे हैं गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास-
