अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 19 जून 2022 को थाना अम्बाला छावनी नजदीक राय मार्किट के पीछे गाँधी ग्राऊण्ड अम्बाला छावनी से सूचना के आधार पर अम्बाला छावनी पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद रिजवान निवासी साउथ खालापार मुलफ्फरनगर यू0पी0 को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना अम्बाला छावनी पुलिस दल द्वारा 19 जून 2022 को अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार की तस्करी का कार्य करता है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के आधार पर अम्बाला छावनी पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी नजदीक राय मार्किट के पीछे गाँधी ग्राऊण्ड के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान आरोपी की तलाशी ली तो उससे अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवान निवासी साउथ खालापार मुलफ्फरनगर यू0पी0 के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार चाकू सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।
अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार
