वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना साहा के क्षेत्र गावँ पिलखनी में अवैध खनन व राजस्व चोरी के मामले में गत दिवस पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी राजिन्द्र सिहँ निवासी गावँ राछेडी़ थाना शहजादपुर जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के अंदेशानुसार एक दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध मंे शिकायतकर्ता श्री राज कुमार खनन अधिकारी अम्बाला ने 06 जून 2021 को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 जून 2021 को गावँ पिलखनी में आरोपी राजिन्द्र सिहँ निवासी गावँ राछेडी़ थाना शहजादपुर जिला अम्बाला ने अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने का अपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
अवैध खनन के एक और मामले में भी आरोपी गिरफ्तार
