अम्बाला 20 जून:- नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में सामाजिक संस्था आस्था फाउडेंशन ने विधायक असीम गोयल की बेटी अंशिका गोयल का जन्मदिवस मनाने का काम किया। इस मौके पर नन्ही बच्ची आस्था, अंशिका गोयल ने केक काटा। विधायक ने अंशिका गोयल के साथ-साथ आस्था व अन्य छोटी लड़कियों को केक खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया।
विधायक असीम गोयल ने इस अवसर पर आस्था फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए 5 रूपए की थाली मे भरपूर भोजन की जो व्यवस्था की गई है, उसकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्य से अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को इस सुविधा का बेहतर लाभ मिल रहा है। सामाजिक क्षेत्र में संस्था द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारी कोशिश सबको मिले निवाली, न रहे कोई भूखा, न हो पेट खाली के संकल्प के साथ यह कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विधायक असीम गोयल का वे विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने संस्था को आगे बढऩे के लिए जो आशीर्वाद व स्नेह दिया है उसकी बदौलत ही वे इस कार्य को कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सेवा कर मन को काफी संतुष्टि मिलती है।
इस मौके पर आस्था फाउंउेशन से संदीप, मनीष, अंकित, अशोक पूरी, कृष्ण कुमार, संजीव आनंद, शिव कुमार, आरूष आहुजा, अजय, सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह, डा0 संगीता गोयल, डा0 बलविन्द्र कौर, डा0 सुखप्रीत, मनदीप राणा, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, वालिया जी, सुल्तान सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अम्बाला शहर में सामाजिक संस्था आस्था फाउडेंशन ने विधायक असीम गोयल की बेटी अंशिका गोयल का जन्मदिवस मनाया
