अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर रोक लगाने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री हामिद अख्त्तर के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी साहिल, अभिषेक व राहुल निवासी गाँव गधोली थाना नारायणगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपियों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री नाज़रदीन निवासी गाँव फिरोजपुर काठ ने 21 सितम्बर 2021 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 21 सितम्बर 2021 को गाँव फिरोजपुर काठ से किसी अज्ञात ने उसकी दो बकरियाँ चोरी कर ली हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी थी।
अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर रोक लगाने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

https://wheretoinvest2022.wordpress.com what is the best way to invest money