अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए सिर्फ एक काॅल दूर 100 नम्बर के स्थान पर डाॅयल करें हरियाणा आपातकालीन त्वरित सहायता नम्बर 112 तुरन्त मिलेगी पुलिस सहायता
अम्बाला 12 जुलाई 2021ः हरियाणा के नागरिकों की सेवा, सुरक्षा व सहयोग को ध्यान में रखते हुए माननीय हरियाणा सरकार के आदेशानुसार आज 12 जुलाई 2021 को हरियाणा अमरजैंसी हैल्पलाईन नम्बर 112 लाॅच किया गया है जो एम्बुलैस, फायरब्रिगेड व पुलिस विभाग से सम्बन्धित सेवाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा। हरियाणा अमरजैंसी हैल्पलाईन नम्बर 112 डाॅयल करने उपरांत जिस विभाग से सम्बन्धित सहायता की जरूरत होगी उसी विभाग को सहायता के लिए सूचित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 15 मिनट व ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट के अन्दर-अन्दर सम्बन्धित पीड़ित की मदद की जाएगी।
माननीय हरियाणा सरकार द्वारा 630़अमरजैंसी रिसपौंस व्हिक्ल नवीनतम चिकित्सा सुविधाओं और वायरलैस संचार उपकरणों से लैस आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन वितरित किए गए हैं। इनमें से अम्बाला पुलिस को 29 इनोवा क्रिस्टा गाड़ियाँ वितरित हुई हैं। माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के आदेशानुसार इन गाड़ियों में से थाना अम्बाला शहर में 03 व अन्य थानों में 2-2 गाडियाँ आम नागरिकों की सेवा, सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं, जो प्रातः 8-00 बजे से रात्रि 8-00 बजे तक पहली शिफ्ट व रात्रि 8-00 बजे से प्रातः 8-00 बजे तक दूसरी शिफ्ट में कार्यरत रहेंगी। प्रत्येक गाड़ी पर तीन-तीन पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात रहेंगें।
माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अम्बाला श्री हामिद अख्तर ने आम नागरिकों की सेवा, सुरक्षा व सहयोग को मध्यनजर रखते हुए 29 अमरजैंसी रिसपौंस व्हिक्लों पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी ड्यटी सच्ची निष्ठा व लगन से करें जिससे आम नागरिकों को उचित समय पर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। यह सभी वाहन 24ग7 नागरिकों की सहायता के लिए तैयार रहेंगे।
अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए सिर्फ एक काॅल दूर 100 नम्बर के स्थान पर डाॅयल करें हरियाणा आपातकालीन त्वरित सहायता नम्बर 112 तुरन्त मिलेगी पुलिस सहायता
