अम्बाला 15 जून:- अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो करोड़ों रुपए का बजट पास किया है उसके लिए वे उनका दिल की गहराई से आभार व्यक्त करते हैं। विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर कहा कि अंबाला की जनता से मिली ताकत और प्यार की बदौलत वह दिन-रात अंबाला के विकास के लिए लगे हुए हैं और अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने इस मौके पर बताया कि लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से अंबाला नारायणगढ़ रोड को फोरलेन किया जाएगा, वही 3 करोड रुपए की लागत से वीटा मिल्क प्लांट वाली सडक़ को भी मंजूर करा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि 3.30 करोड़ रुपए की कालका चौक से लेकर नसीरपुर तक की सडक़ का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा तथा यहां पर पर बेहतरीन एलईडी लाईटों भी लगाई जायेगी।
विधायक असीम गोयल ने शहर की अन्य छोटी-बड़ी सभी प्रमुख सडक़ों को नवीनीकरण के लिए 110 करोड रुपए की सडक़ों का बजट देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया हैं। विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी बताया कि सुल्तानपुर में 25 करोड रूपये की लागत से ओवर ब्रिज बनाने के कार्य को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। इसी कड़ी मे अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोडों रूपये की बजट की मंजूरी दी है जिससे अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और तीव्रता मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तेजी से करवाते हुए अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जायेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी को साथ लेकर अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। अम्बाला की जनता ने जो प्यार, आशीर्वाद और ताकत उन्हें सौंपी है उसके बल पर ही वे विकास कार्यों को तीव्रता से करवा रहे हैं। वे जनता और कार्यकर्ताओं के हमेशा ऋणी रहेंगे और दिन रात उनकी सेवा में ऐसे ही जुटे रहेंगे और उनका प्रयास है कि भविष्य में और बड़ी-बड़ी योजनाएं लाकर अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से और विकसित करने का काम किया जायेगा।
अंबाला के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा:- असीम गोयल नन्यौला।
